न्यूयॉर्क के मेयर-इलेक्ट की व्हाइट हाउस में 'अजीब' मुलाकात: UFC किताब और ट्रंप का बदला अंदाज़

By Ankit Jaiswal | Nov 26, 2025

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर-इलेक्ट जोहरान ममदानी ने व्हाइट हाउस की अपनी ताज़ा यात्रा में एक ऐसी चीज़ देखी, जिसे उन्होंने बाद में सबसे “अजीब” बताया हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, ममदानी जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे, तो वहां एक टेबल पर रखी कॉफी-टेबल किताबों का ढेर उनकी नज़र में आ गया हैं। इसी ढेर में व्हाइट हाउस में UFC नाम की एक किताब भी रखी हुई थी, जिसे देखकर वे कुछ देर पन्ने पलटते रहे।

गौरतलब है कि व्हाइट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममदानी के शांत और संयमित व्यवहार ने कई लोगों को हैरान किया था। इस पर उन्होंने कहा कि वे बस अपने शहर के कामों के बारे में ही सोच रहे थे। ममदानी का कहना है कि “मेरे दिमाग में सिर्फ न्यूयॉर्क सिटी थी,” और यही सोच उन्हें पूरे समय शांत रखे हुए थी।

मौजूद जानकारी के मुताबिक, ममदानी और ट्रंप की यह मुलाकात उनके चुनावी अभियान के दौरान चले तीखे विवादों के बिल्कुल उलट माहौल में हुई हैं। बता दें कि ममदानी ने डेमोक्रेटिक प्राइमरी में पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराया था और बाद में हुए आम चुनाव में भी उन्हें फिर से मात दी थी। कुओमो ने इस बार रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा के साथ मिलकर स्वतंत्र प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन ममदानी ने 4 नवंबर को साफ़ बहुमत के साथ जीत हासिल की।

चुनाव के दौरान ट्रंप कई बार ममदानी पर निशाना साध चुके थे। वे उन्हें “कम्युनिस्ट लूनेटिक” कहकर बुलाते रहे और यहां तक कह दिया था कि यदि ममदानी जीतते हैं, तो वे न्यूयॉर्क की फंडिंग रोक देंगे। लेकिन पिछले सप्ताह हुई मुलाकात में ट्रंप का रवैया बिल्कुल अलग दिखा। उन्होंने न सिर्फ ममदानी की तारीफ की बल्कि यह भी कहा कि वे न्यूयॉर्क में रहने में सहज महसूस करेंगे।

प्रमुख खबरें

इंजन रूम में धमाके के बाद बुझाई गई आग, Strait of Hormuz में टैंकर और क्रू सुरक्षित

Trump प्रशासन के दबाव के बीच Ukraine का हमला, Rosneft की Samara रिफाइनरी बनी निशाना

Israel Knesset में बहुमत गंवाने के बाद Likud पार्टी का आरोप, चुनाव चुराने की हुई साजिश

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से 12वें आरोपी को गिरफ्तार किया