NYT में दिल्ली शिक्षा मॉडल पर आलेख को लेकर मचा घमासान, अमेरिकी अखबार ने कही यह अहम बात

By अनुराग गुप्ता | Aug 19, 2022

नयी दिल्ली। न्यूयॉर्क टाइम्स में दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल की प्रशंसा वाली खबर को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही भाजपा ने शिक्षा मॉडल पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तस्वीर के साथ छपे आलेख को पेड बताया। इसी बीच न्यूयॉर्क टाइम्स का बयान सामने आया। जिसमें अमेरिकी अखबार ने पेड न्यूज के आरोपों का खंडन किया।

केजरीवाल की टिप्पणी के बाद पनपा विवाद

अमेरिकी अखबार में दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर छपे आलेख को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि न्यूयार्क टाइम्स में खबर प्रकाशित करना बहुत मुश्किल है जो कि विश्व के सबसे शक्तिशाली देश का सबसे बड़ा अखबार है। हालांकि, उन्होंने फौरन अपनी टिप्पणी में सुधार किया और कहा कि किसी खबर का न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित होना बहुत कठिन होता है। विश्व में हर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क टाइम्स के पहले पन्ने पर अपना नाम और तस्वीर आने के लिए बेकरार रहते हैं।

अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसदों ने आरोप लगाया कि न्यूयॉर्क टाइम्स में आलेख पेड (पैसे देकर प्रकाशित कराया गया) रहा होगा, लेकिन आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए इसे बेतुका दावा करार दिया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट किया कि लो जी यहां भी पकड़े गये...न्यूयार्क टाइम्स और ख़लीज़ टाइम्स में एक समान शब्द और एक ही व्यक्ति के लिखे हुए हैं... बेशर्म आप दिल्ली की जनता का पैसा बर्बाद कर रही है अपनी तस्वीर छपवाने के लिए वह पैसा भी दे रही।

इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI कार्रवाई पर बोले भूपेश बघेल, AAP ने कौन सा अच्छा काम किया ? प्रचार के अलावा कुछ नहीं किया 

वहीं, आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर न्यूयॉर्क टाइम्स के दो आलेखों को एक साथ दर्शाया है। जिसमें दिल्ली का शिक्षा मॉडल और कोरोना महामारी में जान गंवाने लोगों को  दी गई मुखाग्नी की तस्वीर है। इस ट्वीट में आम आदमी पार्टी ने लिखा कि केजरीवाल मॉडल देश का सम्मान बढ़ा रहा, मोदी मॉडल देश को शर्मिंदा कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का निर्देश, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को अवैध रूप से हिरासत में न लें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी

Nepal में बाढ़ का कहर, 35 से ज्यादा घर और कई पुल बहे; बचाव के लिए उतारे गए हेलीकॉप्टर

प्रदर्शन भी होगा, आवाजाही भी चलेगी! Delhi Protest Case में Supreme Court के अहम निर्देश