By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020
माउंट मोनगानुई। शाहीन अफरीदी के दो विकेट की मदद से पाकिस्तान ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक न्यूजीलैंड को दो विकेट पर 55 रन पर रोक दिया। हरी पिच पर टॉस जीतकर गेंदबाजी के फैसले को सही साबित करते हुए शाहीन ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया।