मार्टिन गुप्टिल के शतक से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को रौंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2019

नेपियर। मार्टिन गुप्टिल ने फार्म में वापसी करते हुए नाबाद शतक जड़ा जिससे न्यूजीलैंड ने बुधवार को नेपियर में पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया। बांग्लादेश के 233 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 44–3 ओवर में दो विकेट पर 233 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। बांग्लादेश की टीम पांचवीं बार न्यूजीलैंड का दौरा कर रही है और अब तक किसी भी प्रारूप में यहां एक भी मैच नहीं जीत पाई है। श्रृंखला का दूसरा मैच शनिवार को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। गुप्टिल और हेनरी निकोल्स ने विश्व कप में पारी का आगाज करने का दावा मजबूत करते हुए पहले विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को अच्छी शुरूआत दिलाई। 

इसे भी पढ़े: ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों को कठिन ड्रा

इससे पहले बांग्लादेश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो गलत साबित हुआ। टीम ने 42 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। मोहम्मद मिथुन ने 62 रन की जुझारू पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मोहम्मद सैफुद्दीन ने 41 रन बनाकर मिथुन का अच्छा साथ दिया लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेश की टीम 48 –5 ओवर में 232 रन पर ढेर हो गई। मेजबान टीम की ओर से स्पिनर मिशेल सेंटनर और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

प्रमुख खबरें

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार