न्यूजीलैंड ने भारत को 62 रनों से हराया, नहीं चला कप्तान मिताली राज का बल्ला

By रेनू तिवारी | Mar 10, 2022

महिला विश्व कप 2022 में भारत अपना पहला मैच हार गया है। मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत को 62 रनों से हराया। न्यूजीलैंड ने भारत को 261 रनों का टारगेट दिया था लेकिन भारतीय टीम 198 रनों पर ही ऑलआउट हो गयी। 261 रनों का पीछा करते हुए, भारत 46.4 ओवरों में सिर्फ 198 रन बना सका। हरमनप्रीत कौर ने धीमी शुरुआत के बाद 63 गेंदों में 71 रन बनाये। लेकिन भारत की धीमी शुरूआत के कारण यह रन जीत नहीं दिला पाये। कप्तान मिताली राज ने एक बार फिर अपना बल्ला चलाया लेकिन 31 रनों पर वह आउट हो गयी। यासतिका भाटिया ने 27 रन बनाकर आउट हो गयी।

 

इसे भी पढ़ें: 11वें चरण की काउंटिंग के उपरांत योगी आदित्यनाथ भारी मतों से आगे, बुल्डोजर लेकर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे BJP कार्यकर्ता


हरफनमौला पूजा वस्त्राकर के चार विकेट की मदद से भारत ने आईसीसी महिला विश्व कप के मैच में बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड को नौ विकेट पर 260 रन पर रोक दिया। वस्त्राकर ने दस ओवर में सिर्फ 34 रन देकर चार विकेट लिये जिसमें न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेवाइन (35) और एमी सैटर्थवेट (75) के विकेट शामिल थे। वह 47वें ओवर में हैट्रिक से चूक गई। स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो जबकि दीप्ति शर्मा और झूलन गोस्वामी ने एक एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड के लिये सैटर्थवेट ने 84 गेंद में 75 और एमेलिया केर ने 64 गेंद में 50 रन बनाये। कैटी मार्टिन ने 41 रन का योगदान दिया।


प्रमुख खबरें

नायडू का दावा, भारत की सभ्यतागत शक्ति और युवा बल बनेगा विश्वगुरु, आरएसएस के प्रयासों की सराहना

मोहन भागवत बोले: भारत को सिर्फ महाशक्ति नहीं, विश्व गुरु बनने का समय आया

वोटर लिस्ट डाउनलोड: SIR प्रक्रिया जारी- ऑनलाइन वोटर आईडी कैसे प्राप्त करें, लिस्ट में नाम कैसे देखें? जानें पूरी जानकारी

शनि की साढ़ेसाती 2026: मेष राशि वालों के लिए चुनौतियां और समाधान, जानें ज्योतिषीय उपाय