न्यूजीलैंड ने भारत को चार रन से हराया, श्रृंखला 2-1 से जीती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2019

 हैमिल्टन। कोलिन मुनरो की अगुआई में बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने बड़े स्कोर वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को चार रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली। इसके साथ ही भारत का लगातार 10 श्रृंखला से जारी अजेय अभियान भी थम गया। भारत ने पिछली टी20 श्रृंखला 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गंवाई थी। न्यूजीलैंड के 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम विजय शंकर (43), कप्तान रोहित शर्मा (38) और ऋषभ पंत (28) की पारियों के बावजूद छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी। दिनेश कार्तिक (16 गेंद में नाबाद 33, चार छक्के) और कृणाल पंड्या (13 गेंद में नाबाद 26, दो चौके, दो छक्के) ने सातवें विकेट के लिए 4 . 4 ओवर में 63 रन की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिशेल और मिशेल सेंटनकर ने क्रमश: 27 और 32 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।  इससे पहले मुनरो ने 40 गेंद में पांच छक्कों और पांच चौकों की मदद से 72 रन की पारी खेलने के अलावा टिम सीफर्ट (43) के साथ पहले विकेट के लिए 80 और कप्तान केन विलियनसन (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की जिससे न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 212 रन बनाए। 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की महिला टीम ने भारत को दो रन से हराया, 3-0 से क्लीनस्वीप किया

पंत हालांकि 12 गेंद में 28 रन बनाने के बाद पदार्पण कर रहे ब्लेयर टिकनर की गेंद विलियमसन को कैच दे बैठे। हार्दिक ने टिकनर पर छक्के से खाता खोला और फिर मिशेल की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा। रोहित हालांकि मिशेल की आफ साइड से बेहद बाहर जाती गेंद पर विकेटकीपर सीफर्ट को कैच दे बैठे। उन्होंने 32 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे।हार्दिक भी इसके बाद कुगेलिन की गेंद पर विलियमसन को कैच दे बैठे। उन्होंने 11 गेंद में 21 रन बनाए।भारत को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 68 रन की दरकार थी। मिशेल ने महेंद्र सिंह धोनी (02) को पवेलियन भेजकर भारत को छठा झटका दिया। भारत ने इस बीच चार रन पर तीन विकेट गंवाए।दिनेश कार्तिक ने मिशेल और टिकनर पर छक्के जड़े लेकिन रन गति को जरूरी तेजी नहीं दे पाए।भारत को अंतिम तीन ओवर में 48 रन की जरूरत थी। कृणाल ने साउथी की लगातार गेंदों पर छक्का और दो चौके जड़कर गेंद और रन के बीच के अंतर को कम किया। कुगेलिन के 19वें ओवर में कार्तिक और कृणाल ने एक-एक छक्के के साथ 14 रन बनाए।भारत को अंतिम छह गेंदों पर जीत के लिए 16 रन चाहिए थे लेकिन कार्तिक के मैच की अंतिम गेंद पर छक्के के बावजूद साउथी के इस ओवर में 11 रन ही बने।इससे पहले रोहित ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुनरो और सीफर्ट की जोड़ी ने इसके बाद टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद