दूसरे महिला वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को तीन विकेट से दी शिकस्त, श्रृंखला में 2-0 की बनाई बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2022

क्वीन्सटाउन, भारत को अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की कमी खली जिनकी गैरमौजूदगी में मंगलवार को यहां टीम दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 270 रन के स्कोर का बचाव करने में विफल रही और उसे तीन विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है। दीप्ति शर्मा ने 52 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और हरमनप्रीत कौर की स्पिन तिकड़ी ने एक-एक विकेट हासिल किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकी। भारत को झूलन की कमी खेली क्योंकि पूजा वस्त्रकार और पदार्पण कर रही सिमरन बहादुर की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने काफी रन लुटाए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

इससे पहले कप्तान मिताली राज ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए नाबाद 66 रन बनाए जबकि रिचा घोष ने भी अर्धशतक जड़ा। पहले मैच में हार के दौरान 59 रन बनाने वाली मिताली ने 81 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके मारे। रिचा ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 70 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का मारा। मिताली और रिचा ने पांचवें विकेट के लिए 17.4 ओवर में 108 रन की साझेदारी की जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। सलामी बल्लेबाज मेघना ने शेफाली वर्मा (24) के साथ पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। शेफाली हालांकि अच्छी शुरुआत को एक बार फिर बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रही। पहले मैच में 41 रन बनाने वाली यस्तिका भाटिया ने 38 गेंद में 31 रनबनाए। हरमनप्रीत कौर का लचर प्रदर्शन जारी रहा और वह 18 गेंद में सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौटी। न्यूजीलैंड की ओर से सोफी डिवाइन ने 42 रन देकर दो विकेट चटकाए।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy को मिलेगा आर्यदान मोहम्मद-2026 बेस्ट पब्लिक सर्वेंट अवॉर्ड

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा