न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन बोले, हमारा ध्यान विराट कोहली को रोकने पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2019

नेपियर। विराट कोहली की तारीफ करते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मंगलवार को कहा कि उनका ध्यान बुधवार से यहां शुरू हो रही सीमित ओवरों की संख्या के दौरान अपने भारतीय समकक्ष से ‘सर्वश्रेष्ठ तरीके से कैसे निपटा जाए’ इस पर रहेगा। भारतीय कप्तान ने भी विलियमसन की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक करार दिया। विलियमसन ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर विराट जैसे खिलाड़ी की मैं सराहना करता हूं और उसे खेलते हुए देखना पसंद है। वह खेल की सीमाओं को बढ़ा रहा है जो बेहतरीन है।’’ उन्होंने कहा कि कोहली जुनूनी और विश्व स्तरीय क्रिकेटर है। 

यह भी पढ़ें: हार्दिक के उपलब्ध नहीं होने पर तीसरे तेज गेंदबाज को खिलाना मजबूरी: कोहली

कोहली ने कहा, ‘‘उसने वर्षों से तीनों प्रारूपों में जैसा प्रदर्शन किया है उससे वह हमेशा से न्यूजीलैंड के लिए ठोस खिलाड़ी रहा है।’’ भारतीय कप्तान ने कहा कि उनकी टीम विलियमसन और रोस टेलर को जल्द आउट करना चाहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘जब वह रन बनाता है तो टीम के लिए जीत दर्ज करना आसान हो जाता है, यही कारण है कि वह टीम की अगुआई कर रहा है और सही दिशा में टीम का मार्गदर्शन कर रहा है। केन बड़ी चुनौती रहेगा और साथ ही रोस्को (रोस टेलर) और अन्य खिलाड़ी भी।’

प्रमुख खबरें

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग