ICC ODI Rankings | वनडे रैंकिंग में बड़ा फेरबदल! Rohit Sharma को पछाड़ Daryl Mitchell बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

By रेनू तिवारी | Nov 19, 2025

रोहित शर्मा ने एक महीने के भीतर ही नवीनतम आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा दिया है और उनकी जगह न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने ले ली है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतक लगाया था। उन्होंने सिर्फ़ 118 गेंदों पर 119 रन बनाए और रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाकर रोहित को सिर्फ़ एक रेटिंग अंक से पीछे छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: केरल में 'दिमाग खाने वाले अमीबा' का खतरा, सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए कर्नाटक की एडवाइजरी

मिचेल के वर्तमान में 782 रेटिंग अंक हैं जो रोहित से एक अंक अधिक है। रोहित लगभग तीन हफ्ते तक शीर्ष पर रहे। मिचेल एकदिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले न्यूज़ीलैंड के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज ग्लेन टर्नर 1979 में शीर्ष पर थे।

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान भी एक स्थान गिरकर तीसरे स्थान पर आ गए। भारत के शुभमन गिल (चौथे), विराट कोहली (पांचवें) और श्रेयस अय्यर (आठवें) शीर्ष 10 बल्लेबाजों में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Archana Puran Singh के बेटे को पड़े दिल्ली में थप्पड़ ही थप्पड़, चाट-पकोड़ी और फोटो के चक्कर में पड़ी मार | Video Viral

श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी बड़ी सफलता मिली है। मोहम्मद रिजवान (पांच स्थान ऊपर 22वें स्थान पर) और फखर जमां (पांच स्थान ऊपर 26वें स्थान पर) की रैंकिंग में सुधार हुआ है। पाकिस्तान ने अपने एशियाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ तीन मैच की श्रृंखला में 3-0 से शानदार जीत दर्ज की।

टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्पिनर अबरार अहमद (11 स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर) और तेज गेंदबाज हारिस राऊफ (पांच स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर) को एकदिवसीय गेंदबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है जिसमें अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान शीर्ष पर हैं।

इस बीच कोलकाता में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के समापन के बाद दोनों टीम के कई खिलाड़ियों की बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार हुआ है। मैच की दूसरी पारी में 55 रन बनाकर नाबाद रहे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा अपने करियर में पहली बार शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं।

इसी मैच के दौरान चोटिल होने के बावजूद भारतीय कप्तान शुभमन गिल दो स्थान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो सिलहट में आयरलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाने के बाद चार स्थान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ईडन गार्डन्स में पहले टेस्ट में छह विकेट लेकर नंबर एक टेस्ट गेंदबाज का स्थान बरकरार रखा है। उनके साथी कुलदीप यादव (दो स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर) और रविंद्र जडेजा (चार स्थान के फायदे से 15वें स्थान पर) की गेंदबाजी रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन (एक स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर) और साइमन हार्मर (20 स्थान ऊपर चढ़कर 24वें स्थान पर) भी भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद टेस्ट गेंदबाजों की सूची में आगे बढ़े हैं। यानसेन टेस्ट ऑलराउंडर की नवीनतम रैंकिंग में भी एक स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

News Source- PTI Information 

प्रमुख खबरें

PM SVANidhi ने जोड़े 55 लाख Digital Street Vendors, 6 साल में बदली 75 लाख से ज्यादा लोगों की जिंदगी

Travel Tips: थाईलैंड में लंबी छुट्टियों का सपना टूटा? 60 दिन की Visa-Free Entry खत्म, अब सिर्फ 15 दिन का Stay

CBSE OSM Scam: सिस्टम में सेंध का आरोप, Jairam Ramesh ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग दोहराई

बंगाल की सत्ता का महा-विस्तार! सुवेंदु सरकार ने बुना मंत्रियों का चक्रव्यूह, 35 BJP विधायकों ने ली शपथ, यहाँ देखें दिग्गजों की पूरी लिस्ट