न्यूजीलैंड के परिवार ने नीलामी में खरीदा सूटकेस, दो बच्चों की मिली लाशें तो उड़ गए होश

By एकता | Aug 22, 2022

न्यूजीलैंड का एक सनसनीखेज मामला इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। यहाँ के रहने वाले एक परिवार को नीलामी में खरीदे सूटकेस में दो बच्चों की लाशें मिली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों की लाशें परिवार को बीते हफ्ते मिली थीं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। न्यूजीलैंड पुलिस ने लाशों की फॉरेंसिक जांच करवाई, जिसके बाद उन्हें पता चला है कि मौत के वक्त बच्चों की उम्र 5 से 10 साल के बीच रही होगी। इतना ही नहीं पुलिस की ओर से यह भी बताया जा रहा है कि बच्चों की लाशें इस सूटकेस में कई सालों से स्टोर करके रखी गयी थीं, जिसकी वजह से इनकी जाँच करना जटिल हो गया है।

न्यूजीलैंड पुलिस मामले की जाँच कर रही है। इसके लिए वह घटना के दौरान के हर सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस की ओर से बताया गया है कि देर से लाशें मिलने की वजह से घटना की कई अहम सीसीटीवी फुटेज अब तक मिटा दी गई होंगी। पुलिस के मुताबिक फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जहाँ लाशें मिली और जहाँ से सूटकेस खरीदा गया था दोनों जगहों की अच्छे से जाँच कर ली है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी लड़की ने दोस्त के पिता से शादी से किया इनकार, उत्पीड़न और यौन हमले की बनी शिकार

नीलामी के सामान के साथ मिला था सूटकेस

पुलिस की जाँच पड़ताल के बाद पता चला है कि बच्चों की लाशें जिस सूटकेस में मिली है उसे न्यूजीलैंड के एक परिवार ने नीलामी में ट्रेलर लोड के साथ ख़रीदा था। यह नीलामी परित्यक्त सामानों (छोड़ा हुआ सामान) की थी। न्यूजीलैंड के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर टोफिलौ फामानुआ वायलुआ ने बताया कि लाशें जिस परिवार को मिली थीं, उनका इस मामले में कोई हाथ नहीं हैं। उन्हें इस ट्रामा से निकलने में पुलिस पूरी मदद कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: क्रीमिया में 'रूसी एयर बेस' पर हुआ भीषण विस्फोट, एक की मौत, रनवे पर लगी आग

कोरियाई मूल की रहने वाली महिला से लाशों का संबंध

पुलिस ने सोमवार को एएफपी को जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का संबंध कोरियाई मूल की रहने वाली एक महिला से है, जो फिलहाल दक्षिण कोरिया में रह रही है। मामले में कोरियाई राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी (Korean National Police Agency) के एक अधिकारी का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने एएफपी को बताया है, "महिला कोरियाई मूल की न्यूजीलैंड नागरिक है और हम पुष्टि करते हैं कि वह फिलहाल दक्षिण कोरिया में है। न्यूजीलैंड पुलिस इस जांच का नेतृत्व कर रही है और हम उनका सहयोग कर रहे हैं।" कोरियाई पुलिस ने बताया कि महिला साल 2018 में दक्षिण कोरिया आई थीं और उसके देश छोड़ने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

प्रमुख खबरें

Jeffrey Epstein के साथ तस्वीर पर Hardeep Puri के इस्तीफे की मांग, Congress ने केंद्र को घेरा

BJP ने देश को अस्थिर करने की साजिशों पर चेताया, युवाओं से सतर्क रहने की अपील

Team India की नजर खिताबी हैट्रिक पर, T20 World Cup 2027 के Group A में मिली जगह

Parwinder Singh Jhota मर्डर केस की जांच CBI करेगी, Punjab सरकार ने DSP और ड्रग इंस्पेक्टर को हटाया