पुछल्ले बल्लेबाजों ने इकबाल को किया निराश, बांग्लादेश 234 रन पर सिमटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2019

हैमिल्टन। न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट के शुरूआती दिन नील वैगनर के पांच विकेट की बदौलत पुछल्ले बल्लेबाजों पर कहर करपाया जिससे बांग्लादेश की टीम तमीम इकबाल की शतकीय पारी के बावजूद पहली पारी में 234 रन पर सिमट गयी। सलामी बल्लेबाज तमीम ने 126 रन की पारी खेली जिसमें 21 चौके और एक छक्का जड़ा था। हरियाली पिच से स्विंग गेंदबाज टिम साउदी (76 रन देकर तीन विकेट) और ट्रेंटबोल्ट को जरा भी मदद नहीं मिल रही थी जिसके बाद शार्ट गेंद के विशेषज्ञ नील वैगनर ने 47 रन देकर पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। 

न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में स्टंप तक बिना विकेट गंवाये 86 रन बना लिये थे। जीत रावल अपना आठवां अर्धशतक जमाकर 51 रन और टाम लाथम 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद तमीम की शानदार पारी से बांग्लादेश ने 180 रन बना लिये थे लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम का बल्लेबाजी क्रम नहीं चला। टीम ने अंतिम छह विकेट महज 54 रन में गंवा दिये। लिटन दास आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे जिन्होंने 29 रन बनाकर टीम के लिये दूसरी बड़ी पारी खेली। 

प्रमुख खबरें

याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स

Trump बैन करेंगे डीजल, भारत की शरण में आएगा यूरोप! अब दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी किंग मेकर बनने की आई बारी

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल