WTC Final: भारत से ऐतिहासिक जीत के बाद न्यूजीलैंड टीम ने जमकर जश्न मनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2021

साउथम्पटन। दो साल कड़ी मेहनत करने के बाद भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियन बनी न्यूजीलैंड टीम ने स्वदेश रवाना होने से पहले यहां रात भर जमकर जश्न मनाया। न्यूजीलैंड टीम ने टेस्ट चैम्पियनशिप गदा को माइकल मेसन नाम भी दे दिया। मेसन न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज हैं जो एक ही टेस्ट खेले हैं। उन्होंने 2004 में एक टेस्ट खेला और 2003 से 2010 के बीच 26 वनडे और तीन टी20 मैच खेले। कप्तान केन विलियमसन ने ‘स्टफ डॉट कॉम डॉट न्यूजीलैंड’ से कहा ,‘‘ यह शानदार रात थी। इतने शानदार मैच के बाद यह बनता था। दो साल की कड़ी मेहनत के बाद यह अद्भुत क्षण आया था। ऐसे में जश्न लाजमी था।’’

इसे भी पढ़ें: शरीर ही नहीं, मस्तिष्क पर भी असर डालता है कोविड−19, अध्ययन में हुआ खुलासा

उन्होंने कहा ,‘‘ हम इतनी दूर हैं कि अपने देश में लोगों की प्रतिक्रिया का पता नहीं लेकिन हमें यकीन हैं कि उन्हें इस पर गर्व होगा। हमें घर पहुंचकर सभी के साथ जश्न मनाने का इंतजार है।’’ विलियमसन स्वदेश में जश्न में शामिल नहीं हो सकेंगे क्योंकि ‘द हंड्रेड’ खेलने के लिये वह ब्रिटेन में ही रूकेंगे। 21 जुलाई से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में वह बर्मिंघम फिनिक्स का हिस्सा हैं।डेवोन कोंवे, काइल जैमीसन और कोलिन डि ग्रांडहोमे भी इस टी20 टूर्नामेंट में खेलने के लिये इंग्लैंड में ही रूकेंगे।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू