India के खिलाफ ODI सीरीज में कमल और मंडला डिजाइन वाली विशेष Jersey पहनेगा New Zealand

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2026

 न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे श्रृंखला के दौरान कमल के फूलों और मंडला कलाकृति वाली विशेष जर्सी पहनेगी, जो दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का प्रतीक है। इस जर्सी को ‘कोताहितांगा’ नाम दिया गया है जो दोनों देशों के के क्रिकेट प्रेम और संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करती है। इसका डिज़ाइन न्यूजीलैंड और भारत के साझा इतिहास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 

थॉमसन ने पारंपरिक माओरी अमूर्त चित्रित स्क्रॉल डिज़ाइन और प्रतीकों (कोवाईवाई) को हेहे रेखाओं की पृष्ठभूमि पर बुना है, ताकि जीवित लोगों को दिवंगत लोगों से जोड़ा जा सके, राष्ट्रों के बीच संबंध बनाने वाले लोगों को सम्मान दिया जा सके तथा खिलाड़ियों, प्रशंसकों और पृष्ठभूमि में काम करने वाले लोगों के महत्व को दिखाया जा सके। 

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर को पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के साथ शुरू होगा, जिसके बाद चार नवंबर से पांच वनडे मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। वनडे श्रृंखला के बाद दो टेस्ट मैच की श्रृंखला होगी।

प्रमुख खबरें

भारत में दिमाग पर होगी बड़ी रिसर्च, IIT Madras में क्या है PM Modi का नया मिशन?

Delhi में कॉजपा के प्रदर्शन के बाद 20 FIR दर्ज, पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप

बेडरूम से किडनैप किया, रिहाई के बाद Dhruv Rathee ने जारी किया वीडियो, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

शेयर बाजार पर Wipro, HCL Tech के नतीजों और Brent Crude का दिखेगा असर