कोरोना वायरस महामारी के कारण न्यूजीलैंड का बांग्लादेश दौरा स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2020

ढाका। कोरोना वायरस महामारी के कारण स्वास्थ्य खतरे को देखते हुए मंगलवार को न्यूजीलैंड के बांग्लादेश के टेस्ट दौरे को स्थगित कर दिया गया। हाल में बांग्लादेश के तीन खिलाड़ियों के कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। न्यूजीलैंड को अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश में दो टेस्ट की श्रृंखला खेलनी थी जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा थी। बांग्लादेश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 15 सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है। पिछले हफ्ते एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान मशरेफ मुर्तजा, नजमुल इस्लाम और नफीस इकबाल इस घातक वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए थे।

For more Sports Breaking News in Hindi please click here.

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी