न्यूजीलैंड टूर्नामेंट से होगी पेशेवर टेनिस की वापसी, 24 खिलाड़ी लेंगे भाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड टेनिस ने सोमवार को कहा कि वह कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के बाद दक्षिण गोलार्द्ध के पहले पेशेवर टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिये तैयार है। पुरुष प्रीमियर लीग टूर्नामेंट अगले महीने आकलैंड में खेला जाएगा जिसमें 24 खिलाड़ी भाग लेंगे। ये खिलाड़ी तीन टीमों में शामिल होंगे और मैच तीन सप्ताह तक दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। टेनिस न्यूजीलैंड के हाई परफोरमेन्स निदेशक क्रिस्टोफ लैंबर्ट ने कहा कि टूर्नामेंट तीन जून से शुरू होगा जिसमें एटीपी के अनुभवी खिलाड़ियों का सामना न्यूजीलैंड के उदीयमान खिलाड़ियों से होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड प्रीमियर लीग हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल का मौका देगा जिससे कि पेशेवर सर्किट के फिर से शुरू होने पर वे उसमें खेलने के लिये पूरी तरह से तैयार रहें। ’’ न्यूजीलैंड में पले बढ़े ब्रिटेन के विश्व में 77वें नंबर के खिलाड़ी कैमरन नोरी और न्यूजीलैंड डेविस कप टीम के कई अन्य खिलाड़ी इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह