बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा न्यूजीलैंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2019

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। विकेट पर काफी घास है जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है और ऐसे में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। बांग्लादेश के कमजोर बल्लेबाजी क्रम को चोटों से भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। तमीम इकबाल के खेलने पर अनिश्चितता बनी हुई है जबकि मुशफिकुर रहीम के समय पर फिट होने की संभावना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: मार्टिन गुप्टिल के शतक से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को रौंदा

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टाम लैथम बेहतरीन फार्म में हैं और मौजूदा घरेलू सत्र में 200 से अधिक के औसत से रन बनाने में सफल रहे हैं जिसमें श्रीलंका के खिलाफ वर्षा से प्रभावित वेलिंगटन टेस्ट में नाबाद 264 रन की पारी भी शामिल है। शुक्रवार सुबह भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है लेकिन बाकी टेस्ट के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह