विलिम्यसन के रिकार्ड बराबरी वाले शतक से न्यूजीलैंड को बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2017

हैमिल्टन। केन विलियम्सन के शतक से न्यूजीलैंड ने आज यहां तीसरे और निर्णायक टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट गंवाकर 321 रन बना लिये। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 314 रन पर सिमट गयी थी जिससे न्यूजीलैंड ने सात रन की बढ़त हासिल कर ली। यह विलियम्सन का 17वां टेस्ट शतक था जिससे उन्होंने मार्टिन क्रो के न्यूजीलैंड रिकार्ड की बराबरी भी की। साथ ही उन्होंने जीत रावल के साथ दूसरे विकेट के लिये 190 रन की शानदार भागीदारी भी निभायी। रावल 88 रन पर पवेलियन लौट गये जिससे दक्षिण अफ्रीकी टीम थोड़ी वापसी करने में भी सफल रही क्योंकि इसके बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 273 रन से स्टंप तक चार विकेट पर 321 रन हो गया। 

प्रमुख खबरें

भारत सरकार की बड़ी एडवाइजरी जारी, नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह | Check Advisory

Gautam Adani AGM 2026 | इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1.5 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश देश-निर्माण के प्रति हमारा भरोसा - गौतम अडानी

भीषण गर्मी में AC को देगा टक्कर, ये Cooler Buying Guide बचाएगी आपके हजारों रुपये

Love Horoscope For 24 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन