न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीती T20 सीरीज, आखिरी मुकाबले में सात विकेट से दी मात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2021

वेलिंगटन। ईश सोढ़ी की शानदार गेंदबाजी और मार्टिन गुप्टिल की 71 रन की तेजतर्रार पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने रविवार को यहां पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 3-2 से जीती। लेग स्पिनर सोढ़ी ने 24 रन देकर तीन विकेट लिये और इस तरह से श्रृंखला में 10 विकेट हासिल किये। उनकी शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को आठ विकेट पर 142 रन ही बनाने दिये। न्यूजीलैंड ने 27 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। गुप्टिल और डेवोन कॉनवे (28 गेंदों पर 36) ने पहले विकेट के लिये 11.5 ओवरों में 106 रन जोड़े। बाद में ग्लेन फिलिप्स ने 16 गेंदों पर नाबाद 34 रन की तेजतर्रार पारी खेली। गुप्टिल ने 46 गेंदें खेली तथा सात चौके और चार छक्के लगाये। सोढ़ी को आस्ट्रैलियाई पारी के दौरान बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर का अच्छा सहयोग मिला। उन्होंने नयी गेंद संभाली और चार ओवर में केवल 21 रन दिये।

प्रमुख खबरें

Shraddha Walkar Murder Mystery: पाकिस्तान से आ रहे Threat Calls, बुआ का दावा- सच बोलने की मिल रही सजा

Jharkhand में Student Protest जारी! JPSC-JSSC पर बेनतीजा वार्ता से भड़का आक्रोश, BJP का बंद

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी के Helicopter की कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से हुए रवाना

Punjab Election: इंदिरा गांधी के हत्यारे केहर सिंह का बेटा लड़ेगा चुनाव, सतवंत सिंह को अमृतपाल सिंह की पार्टी ने बनाया कैंडिडेट