कुत्ते के काटने से नवजात की मौत, सरकारी अस्पताल में बच्चे के शव को मुंह में डालकर घसीटता रहा

By रेनू तिवारी | Apr 03, 2023

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के एक सरकारी अस्पताल के प्रसूति वार्ड के पास शनिवार को एक कुत्ता एक नवजात के शव को घसीटता हुआ मिला। सुरक्षा अधिकारियों ने कुत्ते को भगाया लेकिन जब तक बच्चे को जांच के लिए ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi Disqualified | मोदी सरनेम मामले में अपनी सजा को चुनौती देंगे राहुल गांधी, सूरत में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

 

अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि नवजात की मौत कुत्ते के काटने से पहले हुई या फिर उसकी वजह से हुई। बच्चे के माता-पिता की पहचान अज्ञात बनी हुई है।

एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है और शिशु की मौत का सही समय पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा। अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं के रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए आसपास के सभी निजी और सरकारी अस्पतालों की जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन