हरियाणा के हांसी में नवविवाहित जोड़े की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2024

हिसार। हिसार जिले के हांसी में एक पार्क में अज्ञात लोगों ने नवविवाहित जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। हांसी थाने के प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि बड़ाना गांव के निवासी तेजवीर (27) और सुल्तानपुर गांव की निवासी मीना सुबह के समय जब लाला हुकुम चंद जैन पार्क में बैठे हुए थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर पार्क में मौजूद लोग घबरा गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। उसने बताया कि वे अपराध में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटे हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia Conflict | कतर में फंसे 500 से अधिक भारतीयों की वतन वापसी, दूतावास ने जारी की खतरनाक मलबे से बचने की चेतावनी

Andhra Pradesh Milk Tragedy | सफेद जहर का तांडव, रसोई तक पहुँचा मौत का दूध, 12 लोगों की मौत

Farooq Abdullah Attack | फारूक अब्दुल्ला के सिर पर तानी पिस्तौल, चली गोली! कांप उठा जम्मू-कश्मीर

Hardik Pandy National Flag Insult | टी20 विश्व कप जश्न में विवाद! क्रिकेटर हार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज