नव विवाहित जोड़ा हुआ सड़क दुर्घटना का शिकार, पति की मौत पत्नी घायल

By दिनेश शु्क्ल | May 19, 2021

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बीनागंज-ब्यावरा के बीच ग्राम जोगीपुरा टोल नाका के पहले हुए कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार हादसे में गाड़ी चला रहे पति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। इसी 14 मई को ब्यावरा स्थित कर्मचारी काॅलोनी में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए घर पर ही मृतक और दुर्घटना में घायल हुई महिला का विवाह हुआ था।  

इसे भी पढ़ें: सतपुड़ा और भेड़ाघाट यूनेस्‍को की विश्व धरोहर स्थल की संभावित सूची में शामिल

बीती शाम स्वदीप परिजनों से बाहर घूमने की कहकर निकला और ससुराल पहुंच गया, जहां से पत्नी को लेकर लौट रहा था तभी जोगीपुरा टोल नाका के पहले कार हादसे में उसकी मौत हो गई। हाथों की मेंहदी छूटने से पहले ही बेटे की मौत से परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट गया। स्वदीप बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व का धनी था, उसके असामयिक निधन से शहर में शोक की लहर फैल गई, वहीं परिवार का बुरा हाल है।

प्रमुख खबरें

स्कूल मान्यता मामले में पूर्व मंत्री Anbil Mahesh के ठिकानों पर CCB की छापेमारी

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया