Vastu Tips For Newly Married Couple: न्यूली मैरिड कपल्स कमरा सजाते हुए इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, रिश्तों में बनी रहेगी मधुरता

By अनन्या मिश्रा | Nov 21, 2024

हर किसी के मन में शादी को लेकर उत्साह और उमंग बना रहता है। ज्यादातर कपल्स शादी से पहले अपने कमरे की डिजाइन व सजावट को लेकर काम करते हैं। लेकिन इन सबके साथ न्यूली मैरिड कपल्स के कमरे की सजावट के दौरान कुछ वास्तु नियमों का भी जरूर ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में किस दिशा में वस्तुओं को रखना चाहिए, इससे ऊर्जा का बोध होता है। वहीं वास्तु किसी भी स्थान के पंच तत्वों को भी कंट्रोल करता है। जिसका असर हमारी हेल्थ, धन और रिश्तों की ऊर्जा पर भी पड़ता है।


वास्तु टिप्स

घर में नई दुल्हन के आने से अपार खुशियां आती हैं। हिंदू धर्म में दुल्हन को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए विवाह के मौके पर देवी लक्ष्मी का स्वागत करने से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु एक्सपर्ट की मानें, तो नववधु के कमरे में रखे सामान की दिशा, रंग और वस्तुएं वास्तु के हिसाब से होनी चाहिए। ऐसे में अगर रिश्तों को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आपको बेडरूम से जुड़े ये वास्तु नियम जरूर जानने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 29 November 2024 | आज का प्रेम राशिफल 29 नवंबर | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन


नवविवाहित जोड़ों के लिए वास्तु टिप्स

बेड की दिशा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि आपके बेड की दिशा पूर्व की ओर है, तो उसको दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। इससे आपके रिश्तों में मजबूती आती है और बेडरूम में लोहे का पलंग नहीं डालना चाहिए। बल्कि लकड़ी के पलंग का चुनाव करना चाहिए। क्योंकि लोहे का पलंग कमरे में निगेटिव ऊर्जा लाता है।


बेडरूम का रंग

बता दें कि बेडरूम में इस्तेमाल होने वाले रंगों का असर आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। इसलिए बेडरूम में हमेशा गुलाबी, हल्की नीला, लैवेंडर और हरा यानी की हल्के कलर का इस्तेमाल करना चाहिए। बेडरूम में चमकीले, चटख और बोल्ड रंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।


शीशे की दिशा

बेडरूम में पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर शीशा लगाना चाहिए। वहीं आप चाहें तो बेडरूम में गोल शीशा भी लगा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि बिस्तर के ठीक सामने शीशा होना अशुभ माना जाता है।


सूर्य की रोशनी

वास्तु के अनुसार, बेडरूम में सूर्य की रोशनी आने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और पार्टनर के बीच मधुरता बनी रहती है।


बेडरूम को रखें साफ-सुथरा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाबिए। कमरे को कभी भी अव्यवस्थित तरीके से न रखें, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। वहीं नियमित रूप से बेडरुम की साफ-सफाई करें, जिससे आपके रूम में शांत और सकारात्मक माहौल बना रहे।


इलेक्ट्रॉनिक सामान

वास्तु के हिसाब से बेडरूम में कभी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह उपकरण आपके वैवाहिक जीवन पर असर डालते हैं।


बेडरुम की सजावट

बेडरूम को सजाने के लिए आपको सकारात्मक चित्रों का उपयोग करना चाहिए। बेडरूम में ऐसे चित्रों को लगाएं, जो प्रेम और प्रकृति का रूप दर्शाते हों। आप चाहें तो बेडरूम में पौधे भी लगा सकते हैं, लेकिन वह कांटेदार पौधे न हों।


मूर्ति या चित्र

वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आप आध्यात्मिकता में रुचि रखते हैं, तो आप अपने बेडरूम में प्रेम और शांति के प्रतीकों को शामिल कर सकते हैं। क्योंकि यह पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है। फिर चाहे वह छोटी मूर्ति हो या आध्यात्मिक चित्र हो आप उसे बेडरूम में रख सकते हैं। यह आपके संबंधों को मजबूत करता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

Horoscope 05 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन