NCP विवाद पर अब 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई, EC में शरद पवार ने रखा अपना पक्ष, अजित पर लगाया ये आरोप

By अंकित सिंह | Oct 06, 2023

एनसीपी का असली बॉस कौन। यह लड़ाई फिलहाल चुनाव आयोग के समक्ष है। आज चुनाव आयोग के समक्ष शरद पवार गुट ने अपना पक्ष रखा है। जानकारी के मुताबिक अजित पवार गुट अब सोमवार को अपना पक्ष रखेगा। इसका मतलब साफ है कि कहीं ना कहीं अब सोमवार को इस मामले को लेकर अगले सुनवाई होगी। इस दौरान चुनाव आयोग के समक्ष शरद पवार खुद पहुंचे थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि अजित पवार का दवा काल्पनिक है। आपको बता दें की एनसीपी फिलहाल दो गुटों में बटी हुई है। अजित पवार गुट महाराष्ट्र में भाजपा और शिंदे सरकार में शामिल है। खुद अजित पवार राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं। उनके समर्थक के विधायक को में से कुछ को मंत्री भी बनाया गया है। 

पवार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। बैठक में सांसद राहुल गांधी, राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य गुरदीप सप्पल भी मौजूद थे।’’ सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में ‘इंडिया’ गठबंधन की आगे की रणनीति एवं रूपरेखा और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब इस महीने भोपाल में होने वाली विपक्ष की जनसभा रद्द हो गई और अभी यह तय नहीं है कि ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक या सभा कहां होगी। अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने गठबंधन कर एक समूह ‘इंडिया’ बनाया है। 

प्रमुख खबरें

Ashwin Mushran Accident | बॉलीवुड एक्टर अश्विन मुशरान की कार गोवा में स्कूटर से टकराई, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर पर केस दर्ज

Matt Renshaw को मिली Australia टीम में जगह, वेदरल्ड दूसरे टेस्ट से बाहर

Augmont Enterprises IPO 21 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 750-788 रुपये तय

Thane के Ghodbunder Road पर भूस्खलन के बाद मलबा हटाकर यातायात चालू कराया गया