RIL के ऊर्जा कारोबार से हो सकती है अब अगली चौंकाने वाली घोषणा: रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2020

नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के पिछले दो माह के दौरान 14 अरब डालर की हिस्सेदारी बिक्री और सात अरब डालर के राइट इश्यू को पूरा कराने के बाद अब कर्ज घटाने की दिशा में अगला बड़ा कदम उसके ईंधन व्यवसाय की तरफ से उठ सकता है। उसके ईंधन व्यवसाय में नकदी प्रवाह अनुमान से बेहतर है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मोर्गन स्टेनले की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘ईंधन कारोबार में उम्मीद से बेहतर शुरुआत हुई है। वृद्धि और आश्चर्यचकित करने वाला अगला कदम ऊर्जा और खुदरा कारोबार में मात्रा और मार्जिन सुधार के क्षेत्र से आ सकता है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर