Opposition Meeting: मानसून सत्र से पहले इस दिन बेंगलुरु में होगी विपक्ष की अगली बैठक, कांग्रेस का ऐलान

By अंकित सिंह | Jul 03, 2023

कांग्रेस ने सोमवार को घोषणा की कि संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक 17-18 जुलाई को कर्नाटक के बेंगलुरु में होगी। विपक्ष की बैठक पहले शिमला में होनी थी। फिर इसे बेंगलुरु में शिफ्ट किया गया। जदयू नेता केसी त्यागी के अनुसार, 13 से 14 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक स्थगित कर दी गई है और अब संसद के मानसून सत्र के बाद की तारीख तय की जाएगी। हालांकि, अब कांग्रेस ने कहा है कि संयुक्त बैठक 17-18 जुलाई को मानसून सत्र से पहले होगी। 

इसे भी पढ़ें: Bihar में भी होगा महाराष्ट्र वाला खेला! नीतीश के पलटी मारने के कयास शुरू, भाजपा बोली- JDU में विद्रोह की स्थिति

पहले शिमला में होनी थी बैठक

विपक्ष की बैठक पहले शिमला में होनी थी। हालांकि, गुरुवार (29 जून) को शरद पवार ने कहा कि कार्यक्रम स्थल को बेंगलुरु स्थानांतरित कर दिया गया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार (1 जुलाई) को कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। पवार ने संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। 23 जून को पटना में विपक्षी एकता की बड़ी बैठक हई थी। 

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !