योगी आदित्यनाथ के नेत्रृत्व में ही लड़ा जाएगा अगला उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव: दयाशंकर सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2021

मथुरा। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने शनिवार को कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेत्रृत्व में ही लड़ा जाएगा और तब भी भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने वृन्दावन के केशवधाम में शनिवार को आयोजित पार्टी की ब्रजक्षेत्र इकाई की अति महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के बाद मथुरा में स्थानीय पार्षद के आवास पर वार्ता में यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: G7 समिट में वर्चुअली शामिल हुए पीएम मोदी, दुनिया को दिया 'वन अर्थ-वन हेल्थ' का संदेश

उन्होंने कहा, ‘‘अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ही सरकार बनाएगी और ऐसा निश्चित रूप से मुख्यमंत्री के नेत्रृत्व में प्रदेश में वर्षों बाद आए बदलाव के चलते सम्भव होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दशकों से रुके हुए विकास कार्यों को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है। हर क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे हर वर्ग भाजपा की सरकार से संतुष्ट है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान