भविष्य में ब्राजील नहीं इसके लिए खेलना चाहते हैं दिग्गज फुटबॉलर नेमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2022

साओ पाउलो। दिग्गज फुटबॉलर नेमार भविष्य में अपने देश ब्राजील के बजाय अमेरिका में खेलना चाहते हैं। इस 30 वर्षीय फुटबॉलर ने हाल में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के साथ अपना अनुबंध 2025 तक बढ़ाया था। नेमार ने ‘फेनोमेनोस’ पॉडकास्ट में कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि मैं फिर से ब्राजील में खेलूंगा या नहीं। मेरी दिली इच्छा अमेरिका में खेलने की है। मैं कम से कम एक सत्र के लिये वहां खेलना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्राजील में खेलने को लेकर मैं नहीं जानता। कुछ अवसरों पर मुझे लगता है कि वहां खेलना चाहिए लेकिन कभी मैं ऐसा नहीं चाहता।’’

प्रमुख खबरें

Kashmir की SIA को बड़ी कामयाबी, 2013 हमले के मास्टरमाइंड कंडू के खिलाफ Red Corner Notice जारी

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल बागी खेमे में शामिल

Punjab Congress में Compromised Leader पर घमासान, Warring बोले- मुझ पर उंगली क्यों?

प्रो बॉक्सिंग लीग का Grand Finale, Dy CM Brajesh Pathak ने विजेताओं को दी Honda Motorcycle और Scooty