उत्तर प्रदेश: चीनी कारखाने ने किया पर्यावरण नियमों का उल्लंघन, NGT ने मांगी रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में वेव इंडस्ट्रीज के चीनी कारखाने के परिचालन में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने एक समिति का गठन किया है। यह समिति इस मामले में अपनी रिपोर्ट देगी। एनजीटी के चेयरपर्सन न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड या एसपीसीबी, केंद्रीय भू-जल प्राधिकरण तथा जिला मजिस्ट्रेट, अमरोहा के अधिकारियों की समिति गठित की है।

प्रमुख खबरें

Infosys Job Opportunities | इंफोसिस का बड़ा ऐलान! CEO Salil Parekh बोले- AI के कारण नहीं होगी कोई छंटनी, 20,000 फ्रेशर्स की होगी भर्ती

Narasimha Jayanti 2026: नरसिंह जयंती व्रत से मिलती है शत्रुओं पर विजय

सावधान! AI बना डिजिटल डकैत! अहमदाबाद में Google Gemini AI का उपयोग कर आधार बायोमेट्रिक्स में सेंध, चार गिरफ्तार

Exit Polls 2026 | पश्चिम बंगाल में कमल की आहट, दक्षिण में विजय का धमाका और केरल में बदलाव के संकेत