NIA ने हथियार तस्करी मामले में कई राज्यों में छापेमारी के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को हथियार एवं गोला-बारूद तस्करी के मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार सहित तीन राज्यों में कई स्थानों पर व्यापक छापेमारी के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया।

बयान में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में विभिन्न बोर के हथियार और गोला-बारूद, एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, आपत्तिजनक डेटा वाले कई डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्जी और संदिग्ध पहचान दस्तावेजों सहित आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए।

जांच एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तलाशी के बाद एनआईए ने पटना से शशि प्रकाश, शेखपुरा से रवि रंजन सिंह और कुरुक्षेत्र से विजय कालरा और कुश कालरा को अवैध गोला-बारूद की तस्करी, बिक्री और खरीद में शामिल बड़े गिरोह में उनकी सक्रिय भागीदारी के आरोप में गिरफ्तार किया।

मामले में एनआईए की जांच के अनुसार, साजिश के तहत गोला-बारूद की तस्करी हरियाणा से उत्तर प्रदेश में की जा रही थी, और फिर उसे बिहार तथा देश के अन्य हिस्सों में पहुंचाया जा रहा था। यह मामला इस वर्ष जुलाई में बिहार में शुरू हुआ था, जहां स्थानीय पुलिस ने कई हथियार और गोला-बारूद जब्त करने और बरामदगी के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इनकी पहचान राजेंद्र प्रसाद, कुमार अभिजीत, शत्रुधन शर्मा और विशाल कुमार के रूप में हुई थी। बयान में कहा गया है कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर अगस्त में मामले को अपने हाथ में लेने वाली एनआईए अपनी जांच जारी रखे हुए है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार