NIA ने Saharanpur PNB करेंसी चेस्ट से जुड़े 17.29 करोड़ के जाली नोट मामले में बैंककर्मी को पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 09, 2026

नयी दिल्ली, आठ सितंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के करेंसी चेस्ट में जाली नोटों से जुड़े षड्यंत्र के मामले में बैंक कर्मचारी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बैंक में करेंसी चेस्ट (मुद्रा रखने का स्ट्रांग रूम) प्रबंधक के पद पर तैनात अमित कुमार इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार था।

यह मामला शुरुआत में उत्तर प्रदेश पुलिस ने दर्ज किया था, जिसे तीन सितंबर को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया। एनआईए ने कहा, ‘‘पूरे षड्यंत्र का खुलासा करने और सह-आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Agra के तीन मतदेय स्थलों पर 26 अक्टूबर को दोबारा होगा MLC Election का मतदान

Jamia Millia Islamia में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर विवाद, ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

Delhi High Court का अहम फैसला, आवारा जानवर सामने आने पर भी चालक लापरवाही से मुक्त नहीं

Farooq Abdullah के बयान पर घमासान, BJP ने टिप्पणी को बताया राष्ट्रविरोधी