एनआईए ने नाबालिग बांग्लादेशी लड़की की तस्करी में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2025

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बनगांव में पांच ठिकानों पर छापेमारी की और एक नाबालिग बांग्लादेशी लड़की की तस्करी में कथित संलिप्तता के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनआईए ने एक बयान में कहा कि पीड़िता को रोजगार के बहाने अवैध रूप से भारत लाया गया और फिर उसका शोषण किया गया। बयान के मुताबिक, शनिवार को तलाश अभियान के दौरान भारी मात्रा में भारतीय, बांग्लादेशी और अन्य विदेशी मुद्रा के अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

बयान में कहा गया है कि ताजा गिरफ्तारियों और बरामदगी के साथ एनआईए ने सीमा पार से बांग्लादेशी लड़कियों की भारत में तस्करी करने वाले मानव तस्करी गिरोह को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ KSTP प्रोजेक्ट में विजिलेंस जांच के आदेश

Mustard Oil और सोयाबीन की कीमतों में उछाल, मूंगफली व पाम तेल के भाव लुढ़के

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब