By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 25, 2026
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब में शंभू और राजपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच रेल लाइन पर 27 अप्रैल को हुए विस्फोट के मामले में शनिवार को छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। इस घटना में खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल जगरूप सिंह की विस्फोटक सामग्री तैयार करते समय मौत हो गई थी। एनआईए ने एक बयान में बताया कि मोहाली स्थित एनआईए की विशेष अदालत में गुरजिंदर सिंह, सतनाम सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ खालसा, कुलविंदर सिंह उर्फ बग्गा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और मनजीत सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है।