By अभिनय आकाश | May 30, 2023
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स बम विस्फोट मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया। 23 दिसंबर 2021 को लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए थे। चार्जशीट में उल्लिखित अभियुक्तों में से एक पंजाब के मोगा जिले का लखबीर सिंह उर्फ रोडे कथित तौर पर पाकिस्तान में है, जहां उसने पूरे पंजाब में विस्फोट करने के लिए भारत में आईईडी की तस्करी की थी। वह प्रतिबंधित संगठनों, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसएफवाई) का प्रमुख है।