NIA ने HC में वरवर राव की जमानत अर्जी का किया विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2020

मुम्बई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय में कवि-कार्यकर्ता वरवर राव की जमानत अर्जी का यह कहते हुए विरोध किया कि एल्गार परिषद मामले के आरोपी को यथासंभव चिकित्सा सहायता दी जा रही है और जब भी जरूरत होगी जेल अधिकारी उनका उपचार कराते रहेंगे। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 16 जुलाई से नानावती अस्पताल में राव (81) का उपचार चल रहा है। वह एल्गार परिषद-कोरेगांव भीमा मामले में आरोपी हैं। अदालत ने हालांकि राज्य के जेल प्रशासन को राव के परिवार के सदस्यों को वीडियो कॉल के मार्फत संपर्क करने की अनुमति देने का निर्देश दिया। राव का सिर की चोट समेत कई अन्य बीमारियों का भी उपचार चल रहा है। 

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई