Tamilnadu में NIA ने की छापेमारी, कई जगहों पर चल रही है रेड

By रितिका कमठान | Sep 16, 2023

चेन्नई। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े एक कथित मामले के सिलसिले में शनिवार सुबह तमिलनाडु के कई शहरों में छापे मारे। ये छापेमारी कथित तौर पर 'इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया' यानी आईएसआईएस के कट्टरपंथ और भर्ती मामले में की गई है।

गौरतलब है कि तमिलनाडु और तेलंगाना में फैले आईएसआईएस मॉड्यूल के खिलाफ एनआईए की ये कार्रवाई जारी है। एनआईए ने हाल ही में तमिलनाडु और तेलंगाना में फैले आईएसआईएस के रोल की जांच करने के संबंध में एक मामला दर्ज किया था। ये मामला दर्ज होने के बाद एनआईए ने दोनों राज्यों में 30 ठिकानों पर छापेमारी की है। बता दें कि एनआईए की टीम जो छापेमारी कर रही है उसका उद्देश्य है कि छापेमारी के जरिए आईएसआईएस से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जाए। टीम उन लोगों को ढूंढ रही है जिन्हें आतंक फैलाने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त