निया शर्मा ने ब्लैक आउटफिट में करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें देखकर फैन्स बोले- 'सुपरहॉट'

By प्रिया मिश्रा | Feb 17, 2022

स्टार प्लस के शो 'एक हज़ारों में मेरी बहना है' शो से फेमस हुईं एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर हैं। निया अपने स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज़ से लाखों दिलों पर राज करती हैं। निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फैंस उनकी तसवीरें देखने के लिए बेक़रार रहते हैं। निया भी अपने लेटेस्ट फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आए दिन निया की हॉट और सिजलिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में निया ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

निया के फैन्स को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर निया के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है?' तो वहीं एक फैन ने लिखा है, 'वाह निया..सुपरहॉट...'' आपको बता दें कि अब तक इन फोटोज़ पर 1.5 लाख से भी ज़्यादा लाइक्स आ चुके हैं। 

आपको बता दें कि निया शर्मा ने 2010 में स्टार प्लस के सीरियल काली- एक अग्निपरीक्षा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह स्टार प्लस के सीरियल एक हज़ारों में मेरी बहना है में मुख्य भूमिका निभाते नजर आई। इस सीरियल की वजह से उन्हें घर घर पहचान मिली। निया 50 सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची में 2016 में नंबर 3 और 2017 में नंबर 2 पर रहीं। इसके अलावा पिछले साल अभिनेत्री ने टाइम्स मोस्ट डिज़ायरेबल वुमन की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया था।

प्रमुख खबरें

India-US Relations: ईरान से गुपचुप तेल आयात पड़ा भारी, US Treasury Department ने 4 Indian Companies को किया ब्लैकलिस्ट

Jammu Police ने हिरासत से फरार दुष्कर्म के आरोपी Tauseef Ahmed को पकड़ा

Market Recovery: सेंसेक्स-निफ्टी में आखिरी घंटे की जबरदस्त खरीदारी, IT और Pharma शेयर्स में तगड़ी तेजी

UP Fake Doctors Scam: उत्तर प्रदेश में BAMS की फर्जी डिग्री से बने 41 डॉक्टर, Board ने FIR के दिए कड़े आदेश