‘गजवा-ए-हिंद’ मामले में NIA ने की कार्रवाई, एक आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2023

पटना। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को यहां ‘गजवा-ए-हिंद’मामले में एक आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यहां इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एनआईए की विशेष अदालत में फुलवारी शरीफ के रहने वाले मरगूब अहमद दानिश उर्फ ​​ताहिर अहमद के खिलाफ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवाओं को हिंसक आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रेरित करने के एक मामले में आरोप पत्र पेश किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दानिश ने व्हाट्सएप, टेलीग्राम और बिप मैसेंजर जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित गजवा ए हिंद ग्रुप बनाया था। उसने बीडी गजवा ए हिंद बीडी के नाम से एक और व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया था और बांग्लादेशी नागरिकों को जोड़ा था। अधिकारी ने कहा कि दानिश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 | Kushal Tanwar उर्फ गुल्लू ने तोड़ी चुप्पी, वायरल तस्वीरों का सच बताते हुए कहा- 6 महीने में ही हो गया था तलाक, प्यार नहीं था

Insomnia से हैं परेशान तो अपनाएं Military Method, 120 सेकेंड में मिलेगी गहरी नींद

Pakistani Soldiers Killed In Attack: उड़ा डाला पाकिस्तानी सेना का काफिला, सैनिकों के उड़े चिथड़े!

इतिहास रच Mirabai Chanu ने पूरा किया मेडल का ग्रैंड स्लैम! Nagoya Asian Games में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को मिला वेटलिफ्टिंग पदक