जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, कई जगहों पर छापे मारे

By रेनू तिवारी | Jun 05, 2025

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी साजिश संबंधी एक मामले की जांच के तहत जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में अनेक स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में छापेमारी की गई। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस की मदद से एनआईए की एक टीम ने दक्षिण कश्मीर के कई स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें शोपियां के रेबन, नीलदूरा और चेक ए चोलेंड, कुलगाम के मंजगाम, देवसर, सोनीगाम और बुगाम और पुलवामा के इलाके शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistani मॉडल को भाई ने कहा Love You, नहीं मानी तो मार दी गोली

इसी तरह, उत्तरी कश्मीर के सोपोर और कुपवाड़ा में भी छापेमारी जारी है। रिपोर्ट लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी या बरामदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 

प्रमुख खबरें

Chorbagan Durga Puja Stampede पर सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, 6 लोग गिरफ्तार; बनेगी एसआईटी

DP World ने बंदरगाहों के 30 साल के अनुबंध पर उठाए सवाल, संयुक्त उद्यम मॉडल की वकालत

Kolkata Durga Puja भगदड़ में 19 मृतकों में से आधे से ज्यादा का हुआ पोस्टमॉर्टम

Ethanol Tender: 2026-27 में चीनी से एथनॉल खरीद पर रोक, मक्के पर दर घटाई