अलगाववादी Asiya Andrabi पर NIA का शिकंजा, UAPA केस में Delhi Court ने ठहराया दोषी

By अभिनय आकाश | Jan 14, 2026

कश्मीर की अलगाववादी आसिया अंद्राबी और दो अन्य लोगों को दिल्ली की अदालत ने यूएपीए मामले में दोषी ठहराया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदरजीत सिंह ने अंद्राबी को यूएपीए की धारा 18 (षड्यंत्र के लिए दंड) और 38 (आतंकवादी संगठन की सदस्यता से संबंधित अपराध) के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने कहा कि सजा 17 जनवरी को सुनाई जाएगी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अंद्राबी पर कथित घृणास्पद भाषणों, आपराधिक साजिश और आतंकवाद विरोधी कानून के तहत आने वाली गतिविधियों के माध्यम से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया था। उनके दो सहयोगियों को भी इस मामले में नामजद किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Bengal BLO death case: बंगाल में BLO हमीमुल इस्लाम ने क्यों दी जान? पुलिस की गिरफ्त में TMC के बुलेट खान

यह फैसला एक लंबे मुकदमे के बाद आया, जिसमें NIA ने तर्क दिया कि अंद्राबी ने भाषणों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से अलगाववादी विचारधारा को बढ़ावा देने और आतंकी गतिविधियों को जारी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फैसला सुनाए जाने के बाद, अदालत इस सप्ताह के अंत में सजा पर बहस सुनेगी और फिर UAPA के संबंधित प्रावधानों के तहत सजा तय करेगी।

प्रमुख खबरें

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन