Miss Universe 2023 । Nicaragua की मेंटल हेल्थ एक्टिविस्ट Sheynnis Palacio के सिर सजा 'मिस यूनिवर्स 2023' का ताज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2023

मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने वर्ष 2023 के लिए ‘मिस यूनिवर्स’ का ताज अपने नाम किया है। इस अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में उनके देश की यह पहली जीत है। ‘मिस यूनिवर्स’ प्रतियोगिता का 72वां संस्करण शनिवार रात अल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मिस थाईलैंड एन्टोनिया पोर्सिल्ड पहली रनर-अप और मिस ऑस्ट्रेलिया मोरया विल्सन दूसरी रनर-अप रहीं।

 

इसे भी पढ़ें: डूब कर नहीं तो आखिर कैसे हुई Friends स्टार Matthew Perry की मौत? Death Certificate हुआ रिलीज


‘मिस यूनिवर्स’ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह जानकारी साझा की। ‘मिस यूनिवर्स’ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया, ‘‘मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस हैं।’’ पलासियोस को अमेरिका की आर’बोनी गेब्रियल ने ताज पहनाया, जिन्होंने वर्ष 2022 के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। पलासियोस ने ‘मिस इंडिया’ श्वेता शारदा सहित 83 अन्य देशों की प्रतिभागियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यह खिताब अपने नाम किया। भारत की श्वेता शारदा शीर्ष 20 प्रतियोगियों की सूची में जगह बनाने में सफल रहीं।


 

इसे भी पढ़ें: Indo-European पॉपस्टार Ridi Oswal भारत में डेब्यू के लिए तैयार, Guilty Feet से होगी शुरूआत


आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ‘मिस दिवा’ ने सौंदर्य प्रतियोगिता में श्वेता शारदा के प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। पहली बार ‘मिस यूनिवर्स पाकिस्तान 2023’ का ताज पहनने वालीं एरिका रॉबिन भी शीर्ष 20 सुंदरियों में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। समारोह में अमेरिकी गायक-गीतकार जॉन लीजेंड ने अपने लोकप्रिय गीत ‘‘ऑल ऑफ मी’’ का प्रदर्शन किया।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप