प्यार का शहर में एक दूसरे के प्यार में डूबे प्रियंका और निक! देखें बोट पार्टी की तस्वीरें

By रेनू तिवारी | Jun 25, 2019

नयी दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इस समय प्यार के शहर पेरिस में हैं। निक जोनास का पूरा परिवार पेरिस में एंजोय कर रहा है क्योंकि निक के भाई जो जोनास और गेम्स ऑफ थ्रोंस स्टार सोफी टर्नर एक बार फिर से पूरे रीति-रिवाज से शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले पेरिस में बोट पार्टी रखी गई जिसमें परिवार और दोस्त शामिल हुए। इस बोट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी शामिल हुए। पार्टी का केंद्र रहे प्रियंका-निक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। न्यूली मैरिड ये कपल पार्टी की जान था। 

यहां देखें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की कुछ रोमांटिक तस्वीरें- 

इस पार्टी के शोर के बीच भी निक और प्रियंका ने एक दूसरे के लिए स्पेशल टाइम निकाल ही लिया। इस स्पेशल टाइम को निक ने फोटो में कैद कर लिया और अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई रोमांटिक तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया, "प्यार का शहर।

इन तस्वीरों में निक और प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों की इस रोमांटिक तस्वीर को देख कर लग रहा है कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। 

प्यार के शहर के बीचों-बीच नहर में चलती नाव में प्रियंका निक की बाहों में बैठी है ये तस्वीर दोनों के बीच की केमिस्ट्री को बयां कर रही है।

गायक और गीतकार डेरिक फेइन ने भी तस्वीर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "आप लोग एक अद्भुत जोड़ी बनाते हैं।" एक प्रशंसक ने यह भी लिखा, एक हाथ में एक सिगार और आप दोनों इतने रोमांटिक रूप से बैठे हैं, ये नजारा देखने वाला है। "एक अन्य ने लिखा," आप बहुत प्यारे हैं।"

प्रमुख खबरें

Ram Mandir CEO Selection: दान विवाद के बीच 5300 आवेदकों में से 18 Shortlisted, इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

Lok Sabha में विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने पेश किए 4 Bill, कार्यवाही हुई स्थगित

पुतिन ने जमीन के सीने पर दिखा दी अपनी ताकत, धड़धड़ाते हुए भारत में ट्रेन लेकर आने वाला है दोस्त रूस! चीन हैरान, अमेरिका परेशान

Uttarakhand: Dhami सरकार की दूरदर्शी रणनीति, आपदा के बाद पुनर्वास और बेहतर भविष्य की तैयारी