Nicolas Maduro ने US Court से ड्रग तस्करी के आरोप खारिज करने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 03, 2026

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी ने बुधवार को अमेरिका की एक अदालत में अपील की कि उनके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोपों को खारिज किया जाए। उन्होंने दलील दी कि एक विदेशी नेता और उनकी पत्नी होने के नाते उन्हें कानूनी छूट हासिल है। मैनहट्टन की संघीय अदालत में दाखिल दस्तावेजों में मादुरो के वकीलों ने कहा कि कानून के मुताबिक न्यायाधीश को इन आरोपों को खारिज कर देना चाहिए क्योंकि किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के खिलाफ ऐसे आरोप नहीं लगाए जा सकते।

मादुरो (63) और उनकी 69 वर्षीय पत्नी सिलिया फ्लोरेस को ब्रुकलिन की जेल में रखा गया है। अमेरिकी सेना ने जनवरी की शुरुआत में काराकस स्थित उनके घर पर मध्यरात्रि को छापा मारकर उन्हें हिरासत में लिया था और न्यूयॉर्क ले आई थी। बुधवार को दाखिल अलग दस्तावेजों में फ्लोरेस के वकीलों ने कहा कि उन्हें ‘संप्रभुता संबंधी छूट’ के आधार पर भी अमेरिकी अभियोजन से छूट प्राप्त है।

प्रमुख खबरें

West Bank में महिला पत्रकार पर हमला, US राजदूत Mike Huckabee ने बताया आतंकी कृत्य

अष्टमी या नवमी, कब खोलें शारदीय नवरात्र का व्रत? नोट करें सही डेट और पारण विधि

भारतीय नागरिक नहीं हैं, प्रदर्शनों से दूर रहें, Imran Khan पर बरसे Chirag Paswan

France में महंगाई विरोधी प्रदर्शनों में भड़की हिंसा, 855 लोग अरेस्ट