बेटी के जन्म के बाद एक्टिंग छोड़ने वाली थी Nicole Kidman, मां की सलाह से बच गया करियर

By एकता | Dec 17, 2024

हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन अपनी आगामी रिलीज 'बेबीगर्ल' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म इस क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है, लेकिन इसे फिल्म फेस्टिवल्स में पहले ही काफी सराहा जा चुका है। अपनी एरोटिक फिल्म की रिलीज से पहले ही किडमैन ने मोशन पिक्चर (ड्रामा) श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेता के रूप में अपना 20वां गोल्डन ग्लोब नामांकन भी हासिल कर लिया।

इसे भी पढ़ें: कॉन्सर्ट के दौरान Billie Eilish पर फैन ने फेंका ब्रेसलेट, सिंगर ने किसी तरह काबू किया अपना गुस्सा

इन सब के बीच अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि वह अपनी बेटी संडे रोज किडमैन अर्बन के जन्म के बाद हॉलीवुड छोड़ देना चाहती थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, निकोल ने कहा, 'जब मैंने संडे को जन्म दिया, तो मैं सोच रही थी, मुझे लगता है कि अब मैं काफी हद तक काम कर चुकी हूं। मैं नैशविले चली गई थी, हम एक खेत में रह रहे थे, और तभी मेरी मां ने मुझे सलाह दी कि काम पूरी तरह छोड़ने की जरुरत नहीं है।'

इसे भी पढ़ें: Selena Gomez बनीं Benny Blanco की मंगेतर, शेयर की ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें

अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनकी मां ने उन्हें काम और बच्चे पालने के बीच संतुलन बनाने की सलाह दी थी। अभिनेत्री ने आगे कहा, 'वह कहती है, बस मेरी बात सुनो। आगे बढ़ते रहो। यह नहीं कह रही कि तुम्हें इसे उसी स्तर तक करना है जिस स्तर पर तुम कर रही हो, लेकिन तुम इसे पूरी तरह से नहीं छोड़ूंगी।'

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत