कोरोना से संक्रमित महिला का हुआ अंतिम संस्कार, पहले निगम बोध घाट ने किया था इनकार

By अनुराग गुप्ता | Mar 14, 2020

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से शुक्रवार को 68 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद शनिवार को निगम बोध घाट ने परिजनों को महिला के शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर परिजनों ने रोष जताया। दरअसल, जिस वक्त परिजन महिला का शव लेकर निगम बोध घाट पहुंचे तो वहां के अधिकारियों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मृत महिला के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने निगम बोध घाट के प्रमुख को फोन करके सारी जानकारी दी। जिसके बाद प्रमुख ने कहा कि आप महिला के शव को यहां से लेकर चले जाएं और दूसरी जगह अंतिम संस्कार करें।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस का कहर, भारत में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 83 हुई

कैसे हुई थी महिला की मौत

अधिकारियों ने बताया था कि महिला की मौत एक से ज्यादा बीमारियों (मधुमेह और उच्च रक्तचाप) की वजह से हुई है। हालांकि, उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई है। उन्होंने बताया था कि महिला राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थी। देश में इस संक्रमण से मौत का यह दूसरा मामला है। इस रोग से पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय पुरुष की हुई थी।

 

हालांकि बाद में संक्रमित 68 वर्षीय महिला की मौत के बाद शनिवार को चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में निगमबोध घाट पर सीएनजी श्मशान में उनका संस्कार किया गया। श्मशान के कर्मचारियों ने अंतिम संस्कार के सिलसिले में निर्देशों के लिये स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क किया था ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि शव से संक्रमण नहीं फैले। इसके बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चिकित्सकों की निगरानी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

अधिकारियों ने कहा कि अंतिम संस्कार का प्रबंध करने वाली निगमबोध घाट संचालन समिति ने अंतिम संस्कार में कुछ घंटे की देरी की और कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर निर्देश मांगने के लिये निगम के अधिकारियों से संपर्क किया। समिति की सदस्य सुमन गुप्ता ने कहा, दुनियाभर में हालात संवेदनशील है। हमें अंतिम संस्कार से पहले एमसीडी और चिकित्सा अधिकारियों के निर्देश चाहिये थे। उन्होंने हमसे कहा कि अधिकारियों की निगरानी में सीएनजी का इस्तेमाल कर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


इसे भी देखें: Coronavirus के कहर से जुड़ा Latest Update I देखिये कैसे मचा है पूरी दुनिया में हाहाकार


प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा