अमेरिका को हराकर नाईजीरिया पहली बार फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप सेमीफाइनल में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2022

नाईजीरिया शुक्रवार को यहां अमेरिका को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करने वाला अफ्रीका का दूसरा देश बन गया। दोनों टीमें डी वाई पाटिल स्टेडियम में हुए क्वार्टरफाइनल मैच में नियमित समय में 1-1 की बराबरी पर थीं जिसमें खराब मौसम के कारण दो घंटे तक विलंब हुआ। मैच शाम साढ़े चार बजे शुरू होना था लेकिन यह छह बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ।

इसे भी पढ़ें: सीनियर पुरूष और महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के ग्रुप की घोषणा

नियमित समय में नाईजीरिया के ओमामुजो इडाफे ने 27वें मिनट में और अमेरिका के अमालिया विलारियाल ने 40वें मिनट में गोल दागा। पेनल्टी शूटआउट में एडिडियोंग इतिम, इडेट ओफियोंग, मिराकल उसानी और ओमामुजो इडाफे ने गोल दागे जबकि फोलोरूंशो चूक गये। अमेरिका के लिये इमेरी एडम्स, टेलर सुआरेज और मिया भूटा ने गोल किया जबकि एमरी और जैकसन चूक गये। घाना एकमात्र अफ्रीकी देश है जिसने 2012 में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी थी।

प्रमुख खबरें

पुतिन और ज़ेलेंस्की के साथ PM मोदी के अच्छे संबंध, रूस-यूक्रेन संघर्ष में मजबूत भूमिका निभाने में सक्षम भारत

बांग्लादेश में भारत विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का अंतिम संस्कार, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

BJP का राहुल गांधी पर गंभीर आरोप: गौरव भाटिया बोले- विदेश में राष्ट्रहित के खिलाफ भारत विरोधी ताकतों से कर रहे गठजोड़

बंगाल में PM मोदी ने वंदे मातरम को कहा राष्ट्रीय जागरण मंत्र, विवाद के बीच दिया बड़ा संदेश