महाराष्ट्र के पालघर में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, 1.02 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

पालघर, 29 जुलाई महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 53 वर्षीय एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.02 करोड़ रुपये मूल्य का मेफेड्रोन (मादक पदार्थ) बरामद किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जिस किराए के मकान में रह रहा था, उसके मालिक के खिलाफ भी विदेशी नागरिक का अनिवार्य सत्यापन किए बिना परिसर किराए पर देकर अपराध को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान 2.054 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1,02,75,000 रुपये आंकी गई है। मराठे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, आप्रवास एवं विदेशियों से संबंधित अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

उच्चतम न्यायालय में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपी कानून के दो छात्रों को दिल्ली की अदालत से मिली जमानत

अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सर्वश्रेष्ठ मेजबान बनाने की तैयारी में जुटा गुजरात: हर्ष संघवी

Tamil Nadu Temple Land Scam: 100 करोड़ की ज़मीन 2 करोड़ में बेची, CB-CID ने 3 आरोपियों को किया Arrest

मादक पदार्थ मामले में शिक्षिकाओं की गिरफ्तारी पर केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने जताई हैरानी