MP में नाईट कर्फ्यू, क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर लग सकता है कोरोना का ग्रहण

By सुयश भट्ट | Dec 24, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में गुरुवार रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के एलान के बाद गृह विभाग ने गुरुवार को नाइट कर्फ्यू लगने का आदेश जारी कर दिया।

आपको बता दें कि 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला क्रिसमस त्यौहार और 31 दिसंबर के न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर कोरोना का ग्रहण लग सकता है। प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। जिससे क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रोक लग सकती है।

इसे भी पढ़ें:सावधान! देश में अभी तक ओमीक्रोन के 358 मामले आए सामने, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस 

दरअसल गुरुवार को कोरोना के हालात की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। उनकी घोषणा के बाद नाइट कर्फ्यू आज रात 11 बजे से लागू हो जाएगा। नाइट कर्फ्यू लागू होने के कारण नए साल के जश्न पर रोक संभव है।

ईसा मसीह के जन्म का पर्व क्रिसमस आधी रात को चर्च में मनाया जाता है। इसी तरह न्यू ईयर का सेलिब्रेशन भी रात 11 बजे के बाद से शुरू होकर आधी रात के बाद तक चलता है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल

DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति

Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान