दिल्ली में क्यों लगाया गया नाइट कर्फ्यू ? स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिया यह जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रात्रिकालीन कर्फ्यू इसलिए लगाया गया क्योंकि ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि शहर के विभिन्न हिस्सों में ऐसे समय में पार्टियों और सामाजिक समारोहों का आयोजन किया जा रहा है जब कोविड​​-19 के मामले तेज गति से बढ़ रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए, उन्होंने यह भी आशंका जताई कि अगर संक्रमण दर में वृद्धि हुई और लोगों द्वारा सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो नए मामले पिछले साल नवंबर में दर्ज पिछले दैनिक वृद्धि के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। हालाँकि, उन्होंने कहा कि अभी इस पर अटकलें लगाना जल्दबाजी होगी और सरकार का प्रयास है कि इन संक्रमणों को यथासंभव प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जाए। महामारी की स्थिति पर जैन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया। यह 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर, छोटे-छोटे निषिद्ध क्षेत्र बनाए जा रहे: सत्येंद्र जैन 

मामलों पर अंकुश लगाने में रात के कर्फ्यू की प्रभावकारिता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, चलिए इंतजार करते हैं और देखते हैं। लोगों द्वारा ई-पास हासिल करने संबंधी समस्याओं के मुद्दों पर, मंत्री ने कहा, यह एक शुरुआती समस्या है और इसे जल्द ही हल कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों में भारी वृद्धि के बीच, जैन ने मंगलवार को कहा था कि शहर की सरकार महामारी की स्थिति को लेकर सतर्क है और इस पर कड़ी निगरानी रख रही है। उन्होंने अपनी इस मांग को फिर से दोहराया कि टीकाकरण सभी वयस्कों के लिए शुरू होना चाहिए। 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले आईपीएल मैच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मामले को संज्ञान में लिया गया है। शहर में बढ़ते मामलों के मुद्दे पर, उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों में विभिन्न अस्पतालों में लगभग 2,000 बिस्तरों को बढ़ाया गया है, और अगले कुछ दिनों में 2,000-2,500 और बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार