वन विहार में दुबारा शुरू होगी नाइट सफारी, सरकार ने दी मंजूरी

By Suyash Bhatt | Nov 08, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में नाइट सफारी के ट्रैक को सुधारने के लिए मैनेजमेंट को फंड मिल गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही सड़क सुधरेगी और 15 नवंबर के बाद टूरिस्ट नाइट सफारी का मजा ले सकेंगे।

दरअसल वन विहार में नाइट सफारी के लिए 13 किमी लंबा ट्रैक है। इसमें से आधा ट्रैक यानी 8 KM हिस्सा बारिश के कारण खराब हो गया था। इसे दुरुस्त करने के लिए मैनेजमेंट ने सरकार को 5 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा था। जानकारी के अनुसार हाल अब फंड मिल गया है।

आपको बता दें कि कान्हा, बांधवगढ़ और पेंच नेशनल पार्क की तर्ज पर वन विहार में भी नाइट सफारी की शुरुआत हुई थी। लेकिन अप्रैल में कोरोना कर्फ्यू के चलते वन विहार बंद करना पड़ा था। जिसके बाद नाइट सफारी भी बंद हो गई थी। जून में वन विहार खुल जरूर गया था लेकिन नाइट सफारी शुरू नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस ने असदुद्दीन को किया पद मुक्त, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का लगाया आरोप 

वहीं इसी साल 4 मार्च को वन मंत्री विजय शाह ने वन विहार में नाइट सफारी का शुभारंभ किया था। हालांकि, शुरुआती कुछ दिन तक नाइट सफारी को टूरिस्ट नहीं मिले थे लेकिन बाद में अच्छी संख्या होने लगी थी।

प्रमुख खबरें

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए