सिंघू सीमा हत्याकांड: निहंग सरदार सरबजीत सिंह की आज कोर्ट में पेशी, रिमांड पर ले सकती हैं पुलिस

By रेनू तिवारी | Oct 16, 2021

सिंघू सीमा पर लखबीर सिंह की हत्या के आरोप में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार निहंग सरदार सरबजीत सिंह को अपराध शाखा खरखौदा ले जाया गया। इसके बाद कुंडली पुलिस उसे सिविल अस्पताल ले गई। सिविल अस्पताल में सरबजीत का मेडिकल चेकअप किया गया। क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार दोपहर निहंग सरदार सरबजीत सिंह को कोर्ट में पेश करेगी। क्राइम ब्रांच की टीम निहंग सरदार को पुलिस रिमांड पर ले सकती है। 

इसे भी पढ़ें: सिंघू लिंचिंग: निहंग समूह ने शख्स की निर्मम हत्या की जिम्मेदारी ली, भाजपा ने साधा किसान नेताओं पर निशाना, पूरी घटना के 10 पॉइंट 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “कश्मीर सिंह के बेटे सरबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जो पंजाब के गुरदासपुर जिले के विटवहा का रहने वाला है।” अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में सरबजीत ने दावा किया कि वह “पवित्र धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी” बर्दाश्त नहीं कर सका। सरबजीत के “आत्मसमर्पण” से पहले निहंगों ने उसे सम्मानित करते हुए एक वस्त्र दिया और कहा कि उसने ऐसे व्यक्ति को सजा दी जिसने कथित तौर पर पवित्र ग्रंथ की बेअदबी की। सरबजीत को सोनीपत में शनिवार को एक अदालत में पेश किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Jabalpur Cruise Accident | मौत के आख़िरी पलों का खौफ़नाक वीडियो आया सामने, सील बंद थीं लाइफ जैकेट, क्षमता से अधिक सवार थे लोग | Video

Global Tensions के बीच RBI गवर्नर का ऐलान, भारत की मजबूत बुनियाद और बढ़ाएगी Economy की रफ्तार

वोटों की गिनती से पहले TMC का एक्शन, Mamata Banerjee और Abhishek ने एजेंट्स संग की वर्चुअल बैठक

Narada Jayanti 2026: ज्ञान-बुद्धि का मिलेगा वरदान, इस Special Puja विधि से करें देवर्षि को प्रसन्न